what is verb meaning in Hindi? – English grammar in Hindi
![]() |
Verb in Hindi
- यह Noun (Rinku) द्वारा किया जा रहे कार्य के बारे में बताता है. Rinku laughs
- Noun (car) के लिए किसी अन्य के द्वारा किये गये काम की जानकारी देता है. The car was driven..
- Noun (cat) क्या है या किस हाल में है इस बारे में यहाँ जानकारी प्राप्त होती है. The cat is good.
Types of Verb in Hindi
verb के अध्ययन के लिये नीचे दिये गये पाठों पर गौर करें.
- Transitive and Intransitive Verbs सकर्मक और अकर्मक क्रिया
- Active and Passive Voices कर्तृवाचक और कर्मवाचक
- Moods अवस्था
- Tenses काल
- Person and Number
- Infinitive
- Participle
- Gerund
- Auxiliary Verbs
Transitive verb meaning in Hindi
Transitive Verb वह verb है जिससे किसे हरकत का ब्योरा मिलता है | इस श्रेणी में वह क्रिया आते हैं जो एक संज्ञा के द्वारा दूसरे पर किये गये कार्य को दर्शाता है |
He kicked the ball.
She cuts the vegetable.
Intransitive Verb in Hindi
intransitive verb वह verb है जिससे संज्ञा की अवस्था या अस्तितव की जानकारी मिलती है |
She is a girl.
- The baby sleeps.
Active Voice and Passive Voice
- Active voice – कर्तृवाच्य Raju helps Hari.
- Passive voice – कर्मवाच्य Hari is helped by Raju.
दोनो वाक्यों का भाव एक ही है | किन्तु पहले वाक्य में, verb का स्वरूप यह दिखाता है कि कर्ता Raju स्वयं कार्य करता है और दूसरे वाक्य से ज्ञात होता है कि कर्ता Hari के लिए कार्य किया गया है | पहले वाक्य में चर्चा Raju पर केन्द्रित है जो कार्य में सक्रीय (active) है और दूसरे में चर्चा Hari पर केन्द्रित जो कार्य के संदर्भ में निश्क्रीय (passive) है |
जब verb से ऐसा प्रकट हो कि कर्ता स्वयं कार्य कर रहा है, तब उसे active voice में होना कहा जाता है | और जब verb से ऐसा प्रकट हो कि कर्ता स्वयं कार्य नहीं कर रहा है बल्कि कोई उसके लिए कार्य कर रहा है, तब कहते हैं कि वह passive voice में है |
आइये कुछ और वाक्यों के active और passive रूप को देखते हैं…
Active Voice Passive Voice
1. Romeo loved Juliet. Juli was loved by
2. Romeo Mahesh has This building has been designed by Mahesh.
designed this building.
3. Who broke the glass. By whom was the window broken.
Mood in Hindi (भाव)
क्रिया का सबसे साधरण प्रयोग किसी घटना का वर्णन करना या प्रश्न पूछना है | इसके अलावा verb का प्रयोग आज्ञा व्यक्त करने के लिए भी किया जा सकता है या verb का प्रयोग केवल संभावना प्रकट करने के लिए किया जा सकता है | इन भिन्न-भिन्न अवस्थाओं या दशाओं को जिनमें क्रिया काम के करने या होने को प्रकट करने के लिए प्रयुक्त हो सकती है moods कहते हैं |
English भाषा में तीन moods होते हैं…
- Indicative,
- Imperative और
- Subjunctive.
Tenses in Hindi (काल)
Verb की एक और महत्वपूर्ण भुमिका कर्म का समय चक्र का सन्दर्भ की जानकारी देने की है | Verb के रूप से पता चलता है कि कर्म वर्तमान समय में चल रहा है, गुजरे समय में हो चुका है या आगे आनेवाले समय में होने वाला है |
- Verb जो वर्तमान समय को सूचित करता है Present Tense होता है |
- Verb जो गुजरे समय को सूचित करता है Past Tense होता है |
- वह Verb जो भविष्य में आने वाले समय को सूचित करता है Future Tense होता है |
Verb: Person and Number
इस भेद की वजह से वाक्य का verb में उपयोग करते समय ध्यान रखना पड़ता है कि उसी person का verb लगाया जाये जिस person का subject (कर्ता) उस वाक्य में प्रयुक्त होने वाला हो |
इतना ही नहीं – इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी है कि subject में प्रयुक्त Noun या pronoun द्वारा वर्णनन किये जाने वाली वस्तु या व्यक्ति कि संख्या कया है –
एक है – singular (एक वचन), या
एक से अधिक है – plural (बहु-वचन)
The Infinitive Verb – इनफिनीटिव
इनफिनीटिव वर्ब का मूल रूप है जिसके पहले वाक्य में आम तौर पर to का उपयोग होता है. हाला कि कभी-कभी बिना to के भी यह infinitive ही होता है | इनफिनीटिव एक noun की तरह है जिसमें वर्ब के कुछ गुण मौजूद होते हैं, विशेष कर वह गुण जिसके तहत उसका भी object हो सकता है. इसी लिये इसे Verb-Noun भी कहा जाता है |
- I want to go. to go is the infinitive.
- It is the object of the verb want
- He likes to play cricket. here the infinitive is to play.
- Like a noun, it is the object of the verb likes, and like a verb, it also takes an object.
Participle – पार्टीसिपल (पूर्व कालिक क्रिया)
- Sheila is going home.
- The girl was carrying a basket of flowers.
The Gerund जेरन्ड
जेरन्ड (Gerund) क्रिया का वह रूप है जिसे क्रिया की शक्ति को बरकरार रखते हुये, वाक्य में संज्ञा कि तरह उपयोग किया जाता है |
for e.g. – उदाहरण
- Reading is my favourite hobby.
इस वाक्य में reading क्रिया read का एक रूप है जिसे वाक्य के कर्ता के रूप में उपयोग किया गया है |
Auxiliaries and Modals ओक्ज़ीलयरिज़ और मोडल्स
कभी-कभी कुछ सहयोगी verbs का उपयोग वाक्य के मुख्य verb के साथ किया जाता है ताकि काल, प्रश्न, नाही का अर्थ पूरा हो सकता है. ये सहयोगी क्रियायें हैं be, have और do और इनके सारे रूप |
इन सहयोगी शब्दों को auxiliary verb कहते हैं|
जैसे…
- had walked
- will run
- was calling
- has been talking
यहां had, will, was और is पर गौर करें | ये सभी शब्द auxiliary (सहायक) verbs की भूमिका निभा रहे हैं | इनका उपयोग किसी दूसरे main verb के साथ किया गया है| इनकी सहायता से main verb को अलग-अलग tense में पेश किया गया है|
उम्मीद है आप लोगो को verb in hind – english grammar in hindi जरूर पसंद आयी होगी। इसलिए कमेंट करके जरूर बताये।