What is a Pronoun? Types of Pronoun in Hindi- English Grammar

what is a pronoun? types of pronoun in Hindi 

Pronoun in hindi
pronoun

Pronoun in Hindi

Pronoun वह शब्द है जो Noun के स्थान पर प्रयोग किया जाता है. हिंदी में इसे सर्वनाम कहते हैं |

निम्न दो sentences पर गौर कीजिए…

     1.hashim is absent because hashim is ill.
     2.hashim is absent because he is ill.

बार-बार hashim बोलने की बजाय  दूसरी बार hashim की जगह  पर he बोलना ज्यादा अच्छा लगता है|Pronoun के प्रयोग से लगता है कि उसी व्यक्ति के बारे में बात हो रही है जिस का उल्लेख पहले किया जा चुका है|

हर बार नाम के उपयोग करने से लगता है जैसे हर बार एक नये पात्र के बारे में चर्चा की जा रही है|
pronoun का अध्ययन निम्न  मुख्य वर्गों में किया जा सकता है|

Types of Pronoun in Hindi

  1. Personal Pronouns
  2. Impersonal Pronouns
  3. Reflexive and Emphatic Pronouns
  4. Demonstrative Pronouns
  5. Indefinite Pronouns
  6. Distributive Pronouns
  7. Relative Pronouns
  8. Interrogative Pronouns

Personal Pronouns in Hindi 

I, me, mine, we, you, he, she, it, they आदि जैसे शब्दों को Personal Pronoun कहते हैं, क्योंकि ये शब्द सीधे-सीधे किसी व्यक्ति या वस्तु का बोध करते हैं |

इन्हें 3 समूहों में वर्गित किया जा सकता है

    First Person


इस समूह में बात करने वाला अपने स्वयं का बोध करता है | “I” और “we” इसी श्रेणी में आते हैं |

      1. I am a boy.
2. We are girls.



    Second Person

यह उस व्यक्ति बोध करता है का जिससे बात की जा रही है | You इस श्रेणी में आता हैं |

      You are young.


     Third Person



इस में उस तीसरे व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है जिसके बारे में चर्चा की जा रही है | He, she, it और they इस श्रेणी के personal pronoun हैं |

      1. He is a boy.
2. She is a girl.
3. It is a book.
4. They are children. 


personal pronoun  में self या selves लगाने से compound personal pronoun  नता है |

ourselves, yourself, yourselves, himself, themselves


Impersonal Pronoun in Hindi

नीचे दिये गये वाक्यों पर नजर डालें…

   It is raining.
It is winter.


इनमें it (pronoun) किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु की ओर इशारा नहीं कर रहा है |
इस प्रकार से उपयोग किये गये pronoun को Impersonal Pronoun कहा जाता है, और वाक्या में इसके साथ के verb को impersonal verb कहते हैं |

Reflexive Pronouns in Hindi (निजवाचक सर्वनाम)

 

किसी complex personal pronoun को reflexive pronoun या निजवाचक सर्वनाम उस समय कहते हैं जब subject द्वार किया हुआ काम स्वयं उसी पर ही होता है, जैसे…    

    I have hurt myself.
We have hurt ourselves.
You have hurt yourself.
You have hurt yourselves.



Emphatic Pronouns in Hindi (दृढ़तावाचक सर्वनाम)

 

Complex Personal pronoun उस समय emphatic pronouns या दृढ़तावाचक सर्वनाम कहलाता है जब उनका उपयोग subject फर जोर या बल देने के लिए किया जाता | जोर देने के अलावा emphatic pronoun से वाक्य के अर्थ में कोई खास फरक नहीं पड़ता |


     1. I will do it myself.
2. The teacher herself taught me this.
3. The people themselves are not very rich
.


Demonstrative Pronouns in Hindi  (संकेतवाचक सर्वनाम)

 

सर्वनाम के रूप में this, that जैसे शब्द का उपयोग जब किसी वस्तु/वस्तुओं की ओर संकेत करने के लिये किया जाता है तब उन्हें Demonstrative Pronoun या संकेतवाचक सर्वनाम कहा जाता है |

    1. This is my book.
2. That is your pen.



this का बहुवचन है these और that का बहुवचन रूप है those | इनका भी उपयोग आवश्यक्तानुसार संकेतवाचक सर्वनाम की तरह किया जा सकता है |

Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

 

कभी कभी वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम किसी विशेष वस्तु या व्यक्ति को नहीं दर्शाते | उनका उपयोग एक सामान्य तौर पर किया जाता है |ऐसे सर्वनाम को indefinite pronoun या अनिश्यवाचक सर्वनाम कहते हैं |

    One must always be careful.
Some of his poems are very nice
Nobody can help you in this issue.



Distributive Pronoun in Hindi (विभागसूचक सर्वनाम)

 

Distributive pronouns या विभागसूचक सर्वनाम के अंतर्गत each, either और neither जैसे शब्दों को समूहित किया जाता है |

ये विभागवाचक सर्वनाम एक से ज्यादा व्यक्तियों या वस्तुओं के दर्शाते हैं, लेकिन एक एक करके और इनका स्वभाव हमेश एकवचन होता है |

     Each of these boys is smart.
Either of these two brothers will help you.
Neither of his sons is a thief.



Relative Pronouns in Hindi (सम्बन्धवाचक सर्वनाम)

 

कथन में पहले से उपयोग किये गये संज्ञा की ओर संकेत करते समय जब किसी सर्वनाम को ऐसे प्रयोग करते हैं जिससे कि उस संज्ञा और उस सर्वनाम के बीच एक रिश्ता स्थापित हो तब उस सर्वनाम को Relative Pronoun (सम्बन्धवाचक सर्वनाम) कहते हैं |

जिस संज्ञा से वह सर्वनाम सम्बन्ध स्थापित करता है उसे antecedent (पूर्ववर्ती) कहते हैं.
Relative nouns.

Nominative (कर्ताकारक)
    Genitive (सम्बन्धकारक)
    Accusative (कर्मकारक)


Interrogative Pronoun in Hindi (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम) दिखने में सम्बन्धवाचक सर्वनाम जैसे ही लगते हैं, पर वाक्य में इनकी भूमिका एकदम अलग है |

इन्हें प्रश्न पूछने के लिये प्रयुक्त किया जाता है |

    Who are you?
What is the matter?
Whose is this pen?

conclusion
प्रिय दोस्तों , मै उम्मीद  करता हूँ की आपको हमारी पोस्ट “pronoun in hindi”  जरूर पसंद आयी  होंगी । इंग्लिश केटेगरी मे हम अंग्रेजी के सभी टॉपिक को कवर करने की कौशिश करते हैँ इसलिए अगर आपको यह पोस्ट कुछ हद तक भी फायदेमंद  लगी  हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। मै  हमेशा यही कौशिश करता हू  की “अपने readers को पोस्ट  की संपूर्ण जानकारी आसान और विस्तृत रूप में प्रदान  कर सकूँ । यदि आपको और अधिक जानकारी की आवश्यकता है तो आप यहा क्लिक कर पढ़ सकते है अगर आपको कोई भी उलझन हो तो निचे कमेंट कर सूचित करें, आपको तुरंत सही और सटीक सुचना आपके इच्छित विषय से सम्बंधित दी जाएगी. यदि आप हमसे सम्पर्क करना चाहते है या आपके पास कोई सुझाव है तो आप हमसे ईमेल के जरिये संपर्क   कर सकते है । हम आपके सुझाव का इंतजार रहेगा,

Leave a Comment