Hindi Varnamala : हिंदी Alphabet (Quiz)

Hindi Alphabet (Varnamala) Quiz. Hindi Varnamala learn with Video And Photos Hindi Alphabet In Charts. Hindi Alphabet. हिंदी वर्णमाला

Hindi varnamala
Varnamala in hindi

Hindi Varnamala

हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें आपको व्याकरण की जानकारी रखना बेहद ही आवश्यक होता है। व्याकरण पढ़ने में ही एक Chapter आता है वह है वर्णमाला (जिसे English में Alphabet भी कहते है ) । वर्णमाला क्या है और इसे कैसे सीखें आज आप यह जानने वाले है। यह एक complete ज्ञान से भरी हुई हिन्दी वर्णमाला की पूरी जानकारी देने वाला पोस्ट है। आइए, सीखते है Hindi Varnamala


वर्ण (varn)

वर्ण की परिभाषा :- वर्ण ध्वनियों की वह सबसे छोटी ईकाई होती है जिसका और अधिक खण्ड या टुकड़ा किया नहीं जा सकता है। मतलब वर्ण ही हिन्दी भाषा में सबसे पहली और सबसे छोटी इकाई है। उदाहरण – चाय में छुपे वर्णों को देखे च् + आ + य् +अ = चाय इसी प्रकार अन्य हिन्दी के शब्दों और वाक्यों का आप विच्छेद कर सकते हैं।

वर्णमाला क्या है (What is Varnamala in Hindi)

वर्णमाला :- वर्णों के समुह को वर्णमाला कहते हैं। या फिर व्यवस्थित समुह को वर्णमाला की संज्ञा दी गई है। यह किसी भी भाषा को बोलने और लिखने के लिए मानक रूप होता है। इसके बीना भाषा नहीं बन सकती है।

भेद या प्रकार

वर्णों के प्रकार – हिंदी में वर्ण दो प्रकार के है 1 स्वर 2 व्यंजन स्वर को english Alphabet के रूप में कहे तो इस vowel कह सकते हैं और व्यंजन की बात करे तो इस Consonant अंग्रेजी भाषा में कहा जाता है। हिंदी भाषा में इन्ही दो वर्णों से शब्द और शब्दों से वाक्य आदि बनते है। इस लिए स्वर और व्यंजन की जानकारी होनी बेहद महत्वपूर्ण है।

Swar
स्वर वर्ण

स्वर

स्वर क्या है – जिन वर्ण का उच्चारण किसी अन्य ध्वनियों की मदद के बिना हो जाए स्वर कहलाता है। या स्वर एक स्वतंत्र वर्ण होते है। स्वर हिंदी भाषा में 11 (ग्यारह) होते है। जो इस प्रकार है अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ आदि।

स्वर कितने होते है?

बोलने या उच्चारित करने की दृष्टि से स्वरों के तीन (3) भेद है। जो निम्नलिखित है :- 1. ह्रस्व स्वर 2. दीर्घ स्वर 3. प्लुत स्वर

ह्रस्व स्वर

अगर आप कुछ स्वरों को उच्चारित करे तो आपको कुछ स्वरों को बोलते समय कम समय लगता है, वह ह्रस्व स्वर होता है। ह्रस्व स्वर की कुल संख्या चार (4) होती है। जो इस प्रकार है – अ, इ, उ, ऋ

ह्रस्व स्वर एक मात्रा के होते है।

दीर्घ स्वर

ह्रस्व स्वर को बोलने में जितना समय लगता है उससे दुगना लगने वाले स्वर दीर्घ स्वर कहलाता है। हिन्दी भाषा में दीर्घ स्वर सात होते है। आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ दीर्घ स्वर होते है।

प्लुत स्वर

स्वरों का वह प्रकार जिसके उच्चारण करते समय सबसे अधिक समय लगता है प्लुत स्वर कहलाता है। ओह्म प्लुत स्वर उदाहरण है।

Vyanjan
व्यंजन वर्ण

व्यंजन

व्यंजन वर्ण स्वर वर्ण की सहायता से उच्चारित की जाती है। इस वर्ण को स्वर की मदद से लिखी और बोली जाती है। हिन्दी में व्यंजन वर्ण की कुल संख्या 35 होते है। क ,ख ,ग ,घ ,ङ च ,छ ,ज ,झ ,ञ ट , ठ , ड , ढ , ण त , थ , द , ध , न प , फ , ब , भ , म य , र , ल , व् श , ष , स , ह

Hindi Varnamala Quiz

आइए, अब हम पुरी हिंदी वर्णमाला की जानकारी ले लिए है। हम सीख चुके हैं वर्णमाला। एक Quiz लगाते हैं जिसमें आपको सवाल पुछे जाएंगे वर्णमाला से जिसके आपको चार-चार Options मिलेगे यानी अब हिंदी वर्णमाला पर आधारित प्रश्न लगाते है।

Hindi Varnamala की PDF को Download करे (Hindi Alphabet PDF Download)

hindi varnamala की full chart and PDF worksheets को Download करने के लिए आप निचे दिए गए Link पर क्लिक करके download कर सकते है । यह वर्णमाला की Pdf Free में पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं। इस pdf कुछ pictures के साथ मिलते है।

Varnamala picture
Varnamala picture

क्या अंग्रेजी भाषा में भी वर्णमाला होते है

हां हिंदी वर्णमाला को अंग्रेजी (English) लैंग्वेज में “Alphabet” कहते है जो की vowel consonant and semivowel में बंटे होते है।

Vowel – a e i o u (5 type के होते है। )
Semivowel – W Y (2 Type के होते है।)
Consonant – vowel और semivowel के अलावा अन्य सभी Alphabet Consonant कहलाए जाते है।
English Alphabet की और अधिक जानकारी हम कभी और समय देख लेंगे।

कैसे सीखें हिन्दी वर्नमाला (how to learn hindi Varnamala)

किसी भी हिंदी की पढ़ाई के लिए उसके Basic ज्ञान हमे होना चाहिए। वर्णमाला बच्चों को lkg, ukg जैसे kids class से ही सिखाना चाहिए। ये बहुत ही आसान है आप वर्णमाला को सीखते समय इसका बहुत बार अभ्यास करे। इसको Copy में लिखे और आप पाएंगे कि आप धीरे धीरे इसे सीखते चले जाऐंगे।

NOTE : यदि आप किसी भी बच्चे के मां पिता हो या फिर कोई शिक्षक तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अपने बच्चों को वर्णमाला की समक्ष उसके कम उम्र से ही देनी चाहिए। क्योंकि कम उम्र में बच्चों का कुछ नया सीखने का ललक होता है और वे बहुत ही आसान से इसे सिख सकते है।

वर्णमाला का उच्चारण (Pronunciation of alphabet in Hindi)

बोलते समय वर्णमाला के उच्चारण मुंह के अलग अलग भाग से निकलती है। जैसे

क ख ग घ ङ का उच्चारण कंठ से होता है।
च छ ज झ ञ का उच्चारण तालू से होता है।
ट ठ ड ढ ण का उच्चारण मूध्दा से होता है।
त थ द ध न का उच्चारण दंत से होता है।
प फ ब भ म का उच्चारण ओष्ठ से होता है।
तो देखा हर वर्णमाला के व्यंजन वर्णों का उच्चारण और उसके बोलने का उच्चारण मुंह से होता है। पर मुंह के अलग अलग जगहों से कंठ, तालू, दंत आदि।

वर्णमाला सीखें Video format में (Learn Alphabet in Video Format in Hindi)

मेने आपको कम समय में लिखित रूप में हिन्दी वर्णमाला को समझाया। और अब आप इसको समझने या समझाने के लिए एक Video format खोज रहे है तो आपको नीचे दिए गए

Hindi Varnamala Video से इस Learn कर सकते है। ये Video YouTube से Hindi Alphabet – वर्णमाला को सिखाने के लिए embed किए गए है। आप को यह हिंदी chapter बहुत पसंद आएगा।

Leave a Comment