देशज शब्द किसे कहते हैं? | सीखे Deshaj Shabd कि परिभाषा, प्रकार एवं उदाहरण

एक या एक से अधिक वर्णो के मेल से शब्द बनते हैं जिनका कोई नं कोई अर्थ होता हैं, शब्द के कई भेद होते हैं जिसमें एक देशज शब्द ( Deshaj Shabd ) भी शामिल हैं, का आज हम इस लेख में विस्तार से अध्ययन करेंगे।

ऐसे शब्द जो देश में जन्म लीं हुई भाषा के होते हैं उन्हें ‘देशज शब्द‘ कहते हैं।

अगर आप देशज शब्द को सीखना चाहते हो, जैसे इसकी परिभाषा, पहचान के नियम व उदाहरण तो इसे पूरा जरूर पढ़े।

Discover Related Article
☛ सीखे सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण : Hindi Vyakaran | Hindi Grammar pdf→
Deshaj Shabd
Deshaj Shabd

Deshaj Shabd – परिभाषा

Deshaj Shabd kise Kahate Hain

देशज शब्द का अर्थ – देश + ज अर्थात देश में जन्मा अतः जो शब्द देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रचलित आम बोल-चाल की भाषा से हिंदी में आ गए हैं, वे देशज शब्द कहलाते हैं।

दूसरे शब्दों में – जो शब्द देश की विभिन्न भाषाओं से हिन्दी में प्रयुक्त होने लगे है, उन्हें ‘देशज शब्द‘ कहते है।

सरल शब्दों में देश की बोलचाल में पाये जानेवाले शब्द ‘देशज शब्द‘ कहलाते हैं।

देशज वे शब्द है, जिनकी व्युत्पत्ति का पता नही चलता। ये अपने ही देश में बोलचाल से बने है, इसलिए इन्हे देशज कहते है।

हेमचन्द्र ने उन शब्दों को ‘देशी या देशज शब्द’ कहा है, जिनकी व्युत्पत्ति किसी संस्कृत धातु या व्याकरण के नियमों से नहीं हुई।

विदेशी विद्वान जॉन बीम्स ने देशज शब्दों को मुख्यरूप से अनार्यस्त्रोत से सम्बद्ध माना हैं।

☛ वर्णमाला का अर्थ, परिभाषा, एवं प्रकार : स्वर और व्यंजन | Hindi varnamala Pdf →

देशज शब्द के प्रकार

देशज शब्द के मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं।

1. अनुकरण वाचक देशज शब्द

वे शब्द जिनका निर्माण किसी जीव या वस्तु की वास्तविक ध्वनि को ध्यान में रखकर किया जाता है, उसने ‘अनुकरण वाचक देशज शब्द’ कहते हैं।

जैस :- गडगडाना, हिनहिनाना, कल-कल, खटखटाना इत्यादि।

2. अनुकरण रहित देशज शब्द

वैसे शब्द जिनके निर्माण की प्रक्रिया का कोई पता नहीं होता है, उन्हें अनुकरण रहित देशज शब्द कहते हैं।

जैसे :- कौड़ी, बाजरा, अँगोछा, लोटा, ठर्रा, ठेस, झण्डा, मुक्का, लकड़ी,  घेवर, कपास, लुग्दी, जूता इत्यादि।

देशज शब्द के उदाहरण

चिड़िया, कटरा, कटोरा, खिरकी, जूता, खिचड़ी, पगड़ी, डिबिया, तेंदुआ, अण्टा, ठेठ, ठुमरी, खखरा, चसक, फुनगी, डोंगा लोटा, घोटाला, माथा, जगमग, गड़बड़, लात, चटपट, पानी, खुसुर-पुसर, झिलमिल, चिड़िया, झुग्गी, पों–पों, ठठेरा, टोटी, थप्पड़, कांय–कांय, डिबिया, धड़ाम, बक-बक, गाड़ी, ठक-ठक, लड़का, ठन-ठन, खिड़की, सर-सर, टक्कर, डकारा, खटपट, जूता, खर्राटा, उटपटांग, टुच्चा, टहनी, बाबा, सेठ, झाड़, धक्का, तोंद, डिबिया, चपटा, लाला, झाड़, काका, तेंदुआ, ठेठ, जूता, थर्रा, खाखरा, घेवर, छानी, खिड़की, लगदी, कलाई, बियाना, झंडा, भिंडी, मुक्का, सरसों, बाजरा, जूता, धड़ाम, डकार, टक्कर, चसक, कदली, बाप, बुद्दू, घेवर, ऊपला , दीदी, छोरा, छोरी, झोपडी, डेगची, परात, फावड़ा, अंटा, बलबलाना, मिमियाना, फड़फड़ाना इत्यादि।
देशज शब्द लिस्ट pdf download

देशज शब्द लिस्ट आप पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हो इसके लिए आपको निचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा।

Conclusion – निष्कर्ष

हिंदी व्याकरण में दूसरे भेद के रूप में शब्द विचार का अध्ययन किया जाता हैं , जिसमें इसका अर्थ, परिभाषा, वर्गीकरण एवं उदाहरण शामिल हैं, अतः शब्दों को आसान बनाने के लिए इसको कई भेदो में विभाजित किया जाता हैं, जिसमें एक देशज शब्द ( Deshaj Shabd ) भी प्रमुख प्रकार हैं जिसका हमने इस लेख में अध्ययन किया अतः हिंदी ग्रामर सीखने के लिए यह भी जरूरी हो जाता हैं कि आप इसे स्टेप बाई स्टेप सीखे उम्मीद करता हुँ दी गयी जानकारी आपके अध्ययन में मदद करेगी इन शा अल्लाह आमीन

FAQ – Deshaj Shabd kise Kahate Hain
देशज शब्द कितने प्रकार के होते हैं?

देशज शब्द के मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं।
1. अनुकरण वाचक देशज शब्द
2. अनुकरण रहित देशज शब्द

देशज शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

‘देशज’ शब्द की उत्पत्ति ‘देश + ज’ के योग से हुई है, जिसका अर्थ है— ‘देश में जन्मा’ अर्थात देशज उन शब्दों को कहते हैं, जो बोलचाल तथा देश की अन्य भाषाओं से गृहीत हैं;
जैसे — कटोरा, कौड़ी, खिड़की, डिबिया, लोटा आदि। देशज शब्द को देशी शब्द भी कहा जाता है।

5 देशज शब्द कौन से होते है?

5 प्रमुख देशज शब्द इस प्रकार हैं –
1 परात
2 झाड़
3 काका
4 बाबा
5 टपटा

देशज शब्द के 20 उदाहरण बताइये?

देशज शब्द प्रमुख 20 उदाहरण इस प्रकार हैं –
लोटा, कटोरा, घोटाला, माथा, जगमग, गड़बड़, लात, चटपट, पानी, खुसुर-पुसर, झिलमिल, चिड़िया, झुग्गी, पों–पों, ठठेरा, टोटी, थप्पड़, कांय–कांय, डिबिया, धड़ाम,

देशज शब्द किसे कहते हैं?

वह शब्द जिनकी उत्पत्ति के मूल का पता नहीं होता है, परन्तु वे प्रचलन में होते हैं उन्हें देशज शब्द कहते हैं।

Leave a Comment